यह 32 नामो की माला सभी आपतियो का नाश करने वाली है | तीनो लोको में इसके समान कोई युक्ति नहीं है | यह गुप्त नाम स्तोत्र माँ ने देवताओ को बताये और जो दिल से एकाग्रिचित होकर जो रोज मनन करता है वह इस सांसारिक जीवन में आध्यातिमिक सुख की प्राप्ति करता है | इन नामो को एक साथ दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला कहा जाता है जो भय और विपत्ति नाशक है |
दुख-परेशानी या कठिनाई के समय इन नामों का यदि कोई उच्चारण करता है तो क्षण भर में सभी दुःख दूर हो जाते है और वो भयरहित परमानंद को प्राप्त करता है |
1) दुर्गा | 2) दुर्गार्तिशमनी |
3) दुर्गाद्विनिवारिणी | 4) दुर्गमच्छेदनी |
5) दुर्गसाधिनी | 6) दुर्गनाशिनी |
7) दुर्गतोद्धारिणी | 8) दुर्गनिहन्त्री |
9) दुर्गमापहा | 10) दुर्गमज्ञानदा |
11) दुर्गदैत्यलोकदवानला | 12) दुर्गमा |
13) दुर्गमालोका | 14) दुर्गमात्मस्वरुपिणी |
15) दुर्गमार्गप्रदा | 16) दुर्गमविद्या |
17) दुर्गमाश्रिता | 18) दुर्गमज्ञानसंस्थाना |
19) दुर्गमध्यानभासिनी | 20) दुर्गमोहा |
21) दुर्गमगा | 22) दुर्गमार्थस्वरुपिणी |
23) दुर्गमासुरसंहंत्रि | 24) दुर्गमायुधधारिणी |
25) दुर्गमादंगी | 26) दुर्गमता |
27) दुर्गम्या | 28) दुर्गमेश्वरी |
29) दुर्गभीमा | 30) दुर्गभामा |
31) दुर्गभा | 32) दुर्गदारिणी |